फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT दिल्ली छात्रों के लिए देश-विदेश से आए ऑफर, कैंपस प्लेसमेंट से 750 से ज्यादा नौकरियां पक्की

Sat, 07 Dec 2019 11:57 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली में पांच दिनों में 782 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी के ऑफर मिले हैं। इसमें 767 ऑफर भारत और 15 ऑफर विदेश में नौकरी के लिए हैं। दिसंबर के कैंपस प्लेसमेंट में बी. टेक के अलावा एम. टेक और पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को 2020 में पास होने से पहले नौकरी पक्की हो गयी है।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. वी. रामगोपाल राव के मुताबिक एक दिसंबर से शुरू कैंपस प्लेसमेंट राहत लेकर आया है। अब तक कैंपस प्लेसमेंट में 782 छात्रों को ऑफर लेटर मिले हैं। कई छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के चलते एक से अधिक कंपनियों ने ऑफर लेटर दिये हैं। बाजार की सुस्ती के बाद भी बड़ी तादाद में कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में पहुंची हैं। आईआईटी दिल्ली छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री की ट्रेनिंग करवाती है ताकि उनके स्किल उभर सके।

आईआईटी दिल्ली के कैरियर सेवाएं कार्यालय के प्रमुख प्रो. एस. धर्मराजा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा हमें उम्मीद है कि कैंपस प्लेसमेंट में रिकार्ड छात्रों को ऑफर लेटर मिलेंगे। कैंपस प्लेसमेंट एक दिसंबर से शुरू हुआ है और यह अप्रैल 2020 तक चलेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने 30 ऑफर दिए हैं। इसमें से दो इंटरनेशनल ऑफर हैं। इंटरनेशनल ऑफर देने में माइक्रोसॉफ्ट, उबर, टीएसएमसी ताइवान, डेनसो जापान, फास्ट रिटेलिंग आदि शामिल हैं। ऐनलिटिक ने 108, कन्सल्टिंग ने 66, कोर एरिया 217, फाइनेंस में 26, आईटी 204, मैनेजमेंट में 60 और अन्य 101 ऑफर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कैसे बन सकते हैं नौसेना में अधिकारी, जानें कितनी मिलती है सैलरी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें