फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Delhi: एआई और मशीन लर्निंग में कॅरिअर संवारने का मौका, आईआईटी में दाखिले के लिए15 सितंबर तक करें आवेदन

Wed, 10 Jun 2026 10:33 AM IST
Akash Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में एप्लाइड एआई, मशीन लर्निंग और निर्णय विज्ञान का आठ माह का कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तय की गई है।
 
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : IIT Official Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली के सतत शिक्षा कार्यक्रम के तहत एप्लाइड एआई, मशीन लर्निंग और निर्णय विज्ञान डिसीजन साइंस कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कार्यक्रम के छठे बैच के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर तक ceppay.iitd.ac.in/ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह कार्यक्रम की अवधि

यह आठ माह का कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। इसका उद्देश्य पेशेवरों और छात्रों को एआई, एमएल, जनरेटिव एआई, एजेंटिक एआई और निर्णय विज्ञान के क्षेत्र में उन्नत कौशल प्रदान करना है।

आईआईटी दिल्ली के प्राध्यापक और उद्योग विशेषज्ञ कार्यक्रम के तहत लाइव ऑनलाइन सत्र संचालित करेंगे। कार्यक्रम के लिए स्नातक एवं डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो एआई और डाटा-आधारित निर्णय प्रणालियों में विशेषज्ञता हासिल कर अपने कॅरिअर को नई दिशा देना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें