फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2020: शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Sun, 01 Sep 2019 02:31 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IIT Delhi
विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। इसके लिए गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल को भी एक्टिव कर दिया गया है। आपको इस पोर्टल की सीधी लिंक इस खबर में आगे दी जा रही है।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी GATE 2020 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

कहां और कैसे करें आवेदन, देखें डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन

GATE 2020 Application: ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। इस पेज पर दी गई जगह में जरूरी जानकारी भरें और रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको एक आईडी मिलेगी। अपनी उस आईडी और पासवर्ड के इस्तेमाल से साइन-इन करें।
  • अब आप गेट आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर पाएंगे।
  • फॉर्म भरने के बाद अपनी डिजिटल फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें और पेमेंट करें।
  • भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
क्या है आवेदन की फीस
आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2019 है। इस तारीख तक आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 1500 रुपये फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। लेकिन 24 सितंबर के बाद आवेदन करने पर अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1250 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।

ये भी पढ़ें : बिना जेईई या गेट के भी IIT से करें पढ़ाई, अब उत्तर प्रदेश में भी मिल रहा है ये शानदार मौका

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • एड्रेस प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आरक्षित श्रेणी में आते हैं तो उसका प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग श्रेणी में आते हैं तो उसका प्रमाण पत्र
  • नौकरी कर रहे हैं तो कंपनी की तरफ से एनओसी (यह रिजल्ट के समय जरूरी होगा)
  • वर्क एक्सपीरिएंस सर्टिफिकेट
ये भी पढ़ें : एक साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले कितने युवाओं को मिली नौकरी, सामने आई सच्चाई
 
बता दें कि गेट हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है। यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।

GATE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
GATE 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें। (सीधी लिंक)
GATE 2020 का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें