फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Campus Diaries: आईआईटी दिल्ली में लगेगा डिजिटल ह्यूमैनिटीज विंटर स्कूल, 30 अगस्त तक करें आवेदन

Thu, 13 Aug 2026 03:53 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Delhi Digital Humanities Winter School 2027: आईआईटी दिल्ली में जनवरी 2027 में 'डिजिटल ह्यूमैनिटीज विंटर स्कूल' का तीसरा संस्करण आयोजित होगा। इसके लिए 30 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। 4 से 9 जनवरी तक ऑफलाइन कार्यक्रम होगा। बिना कोडिंग अनुभव वाले छात्र और शोधकर्ता भी आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : IIT Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Delhi Digital Humanities Winter School 2027: आईआईटी दिल्ली में डिजिटल ह्यूमैनिटीज विंटर स्कूल के तीसरे संस्करण का आयोजन जनवरी महीने में होगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 30 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम में डिजिटल स्टोरीटेलिंग, इंटरैक्टिव नैरेटिव डिजाइन और कहानी आधारित डिजिटल शोध पर जोर रहेगा।

विज्ञापन

कब होगा आयोजन?

विंटर स्कूल की शुरुआत ऑनलाइन बूटकैम्प पायथन और रेन पे से होगी। इसके बाद 4 से 9 जनवरी 2027 तक आईआईटी दिल्ली परिसर में एक सप्ताह का ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को इस तरह डिजाइन किया है कि कोडिंग का कोई पूर्व अनुभव नहीं रखने वाले प्रतिभागी भी डिजिटल तरीकों को सीख और रचनात्मक प्रयोग कर सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को डिजिटल ह्यूमैनिटीज के क्षेत्र में तकनीक और रचनात्मकता के बीच संबंधों को समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कौन-कौन कर सकेगा आवेदन?

प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर आलोचनात्मक चर्चा और अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के लिए कला और सामाजिक विज्ञान से जुड़े छात्रों और शुरुआती शोधकर्ताओं के अलावा कलाकारों, लेखकों, डिजाइनरों और डिजिटल माध्यमों पर काम करने वाले पेशेवर आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें