फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली का 'बीईकॉन 25' कल से, ‘स्थिरता के मार्ग पर अग्रसर’ रहेगी थीम; दो फरवरी तक होगा आयोजन

Fri, 31 Jan 2025 07:38 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Delhi:  बीईकॉन 25 का आयोजन 1 और 2 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी, एफआईटीटी के एमडी निखिल अग्रवाल समेत अन्य लोग करेंगे। सम्मेलन में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर है।
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : IIT Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली का बहुप्रतीक्षित बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 'बीईकॉन 25' का आयोजन 1 और 2 फरवरी को किया जाएगा। यह देश का सबसे बड़ा ई-शिखर सम्मेलन है। सम्मेलन में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर है।
विज्ञापन


इस बार की थीम ‘स्थिरता के मार्ग पर अग्रसर’ रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य उद्यमिता और स्थिरता पर चर्चा, नवाचार और अवसरों को बढ़ावा देना है। जिससे उद्योग के अग्रणी, निवेशक और महत्वाकांक्षी उद्यमी एक साथ आ सकें।

कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी, एफआईटीटी के एमडी निखिल अग्रवाल समेत अन्य लोग करेंगे। इसके बाद छात्रों की ओर से एक प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें संस्थान के गतिशील विकास की यात्रा और संस्थान के भीतर स्टार्टअप बनाने के दौरान की प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन



बीईकॉन’25 में उद्योग जगत के दिग्गजों, नीति निर्माताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम के नेता शामिल होंगे। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय के पूर्व सचिव अनिल स्वरूप शिरकत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें