IIT Delhi BS Chemistry 2025: इंजीनियरिंग और रिसर्च एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान आईआईटी दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2025 से एक नया 4 वर्षीय बीएस इन केमिस्ट्री (BS in Chemistry) प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। यह आईआईटी दिल्ली में शुरू होने वाला पहला बैचलर ऑफ साइंस कोर्स होगा।
कोर्स का उद्देश्य केमिकल साइंस की पढ़ाई को मल्टीडिसिप्लिनरी तरीके से आगे बढ़ाना है। इससे छात्र न केवल गहन केमिस्ट्री नॉलेज हासिल कर पाएंगे बल्कि इंजीनियरिंग दृष्टिकोण से भी समस्याओं का हल निकालना सीखेंगे।
JEE Advanced से होगा एडमिशन
इस प्रोग्राम में दाखिला केवल जेईई (एडवांस्ड) के जरिए मिलेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, वे JoSAA 2025 काउंसलिंग के दौरान इस कोर्स को चुन सकते हैं।
कोर्स स्ट्रक्चर क्या होगा?
आईआईटी दिल्ली के केमिस्ट्री विभाग के प्रमुख एस नागेन्द्रन के अनुसार, यह कोर्स छात्रों को विज्ञान और इंजीनियरिंग दोनों में संतुलित शिक्षा प्रदान करेगा। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रवि पी सिंह ने बताया कि पहले साल के दो सेमेस्टर में बीटेक की तरह सामान्य विषय पढ़ाए जाएंगे। दूसरे साल में कोर केमिस्ट्री सब्जेक्ट होंगे, जबकि तीसरे और चौथे साल में रिसर्च आधारित मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्सेस शामिल होंगे।
स्टूडेंट्स को एक अन्य डिपार्टमेंट से माइनर करने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे वे अपनी रुचि के अनुसार स्किल्स डेवलप कर सकते हैं।
करियर और प्लेसमेंट की संभावनाएं
इस कोर्स से पासआउट होने वाले छात्र फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर, मटेरियल साइंस, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ऑयल एंड गैस, केमिकल कंसल्टिंग और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में करियर बना सकेंगे।