फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: आईआईटी बॉम्बे में ऑनलाइन आयोजित होगा नए शैक्षणिक वर्ष का अगला सेमेस्टर

Thu, 25 Jun 2020 01:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे में ऑनलाइन होगा नए शैक्षणिक सत्र का पहला सेमेस्टर
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर पहली बार आईआईटी बॉम्बे में नए शैक्षणिक वर्ष के अगले सेमेस्टर को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला कोविड-19 से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बुधवार को लिया गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे, की सीनेट ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से नए शैक्षणिक वर्ष के पहले सत्र को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है।  

विज्ञापन


इस फैसले के तहत विद्यार्थियों के लिए फेस टू फेस लेक्चर पर साल के आखिर तक रोक लगा दी है। ऐसा करने वाला आईआईटी बॉम्बे देश का पहला शिक्षण संस्थान बन गया है। आईआईटी बॉम्बे के निदेशक सुभाशीष चौधरी का कहना है कि सीनेट ने अगले सेमेस्टर तक सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस ही चलाने का फैसला लिया है। इससे छात्र कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस बारे में सभी विद्यार्थियों को जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: रिजल्ट में बचे हैं दो दिन, अमर उजाला पर ऐसे आसान चरणों में देखें अपने नतीजे
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि 62 साल में यह पहली बार हो रहा है जब किसी वैश्विक महामारी की वजह से आईआईटी बॉम्बे में विद्यार्थियों को फिजिकल कक्षाओं की जगह पूरे सत्र के लिए ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। आईआईटी बॉम्बे 14 मार्च से ही बंद है और एक अप्रैल से लेकर 31 मई तक संस्थान ने गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। अब संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र के पहले सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इसके लिए तैयारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें