वहीं, M Des और B Des डिजाइन कार्यक्रमों के लिए CEED और UCEED परीक्षा 22 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। प्रवेश-पत्र में उल्लेखित विवरण में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का समय, परीक्षा स्थल, परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश और अन्य शामिल हैं।