आईआईटी बॉम्बे ने शुक्रवार को गेट 2021 (ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार 1.26 लाख यानि करीब 17.82 फीसदी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहे हैं। यह परीक्षा इस साल 14 फरवरी को समाप्त हुई थी, जिसमें कुल 78 फीसदी आवेदकों ने हिस्सा लिया था। ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर छह, सात, 13 और 14 फरवरी को कराई गई थी। गेट 2021 परीक्षा का परिणाम या स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने से तीन साल कर वैध रहेगा।
विज्ञापन
ऐसे देखें अपना परिणाम
बता दें कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आईआईटी बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दी गई 'गेट 2021 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के बाद स्क्रीन पर आपका परिणाम आ जाएगा। इसे आप भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट ले सकते हैं।