फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2026: आईआईटी बॉम्बे ने जैम परीक्षा के लिए नया पोर्टल किया लॉन्च, पांच सितंबर से शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 30 Jul 2025 03:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAM 2026 Portal: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने जैम 2026 के लिए आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इसके माध्यम से देशभर के छात्र 5 सितंबर 2025 से दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
IIT JAM 2026 - फोटो : Official (https://jam2026.iitb.ac.in/)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने जैम 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in लॉन्च कर दी है। जैम ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण प्रणाली (JOAPS) के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी।

JAM 2026 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधि तिथि
पंजीकरण शुरू (JOAPS) 5 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड जारी 5 जनवरी 2026
JAM परीक्षा दिन 15 फरवरी 2026
परिणाम घोषित 20 मार्च 2026
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में मिलता है प्रवेश

इस परीक्षा के माध्यम से देश के IITs में एमएससी, एमएससी (Tech), एमएस (Research), एमएससी- एमटेक (Dual Degree) ज्वाइंट एमएससी-PhD, एमएससी- PhD Dual Degree में प्रवेश प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जायेगा। एग्जाम देशभर के लगभग 100 शहरों में आयोजित किया जायेगा। परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा। एग्जाम संपन्न होने के बाद रिजल्ट 16 मार्च 2025 को घोषित होगा।

पात्रता मापदंड

इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश तिथि से पहले अपनी स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी और प्रवेश संस्थान द्वारा आवश्यक पात्रता का प्रमाण देना होगा। इसमें शामिल होने के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है।
 
विज्ञापन

आईआईटी प्रवेश संस्थान

JAM 2025, 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए 89 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए निर्धारित आईआईटी में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 3,000 सीटों पर सीधे प्रवेश दिया जायेगा। ये आईआईटी निम्नलिखित हैं-
  • आईआईटी भिलाई
  • आईआईटी भुवनेश्वर
  • आईआईटी बॉम्बे
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी (आईएसएम) धनबाद
  • आईआईटी गांधीनगर
  • आईआईटी गुवाहाटी
  • आईआईटी हैदराबाद
  • आईआईटी इंदौर
  • आईआईटी जम्मू
  • आईआईटी जोधपुर
  • आईआईटी कानपुर
  • आईआईटी खड़गपुर
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी मंडी
  • आईआईटी पलक्कड़
  • आईआईटी पटना
  • आईआईटी रूड़की
  • आईआईटी रोपड़
  • आईआईटी तिरूपति
  • आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी
इन IIT के अलावा इस प्रवेश परीक्षा के स्कोर के माध्यम से आईआईएससी और विभिन्न सीएफटीआई जैसे एनआईटी, डीआईएटी, आईआईईएसटी, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईपीई, जेएनसीएएसआर और एसएलआईईटी सहित संस्थानों पर प्रवेश प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें