फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mood Indigo: मूड इंडिगो में अरमान मलिक, सोनू निगम की लाइव प्रस्तुति का हिस्सा बनें; नॉलेज पार्टनर है अमर उजाला

सार

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव मूड इंडिगो के 54वें संस्करण का आयोजन 25 से 27 दिसंबर तक होने वाला है। इसमें अरमान मलिक (25 दिसंबर) और सोनू निगम (27 दिसंबर) अपनी लाइव प्रस्तुति देने वाले हैं।
विज्ञापन
सोनू निगम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mood Indigo 2024: आईआईटी बॉम्बे अपने प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव मूड इंडिगो के 54वें संस्करण की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार यह कार्यक्रम एक अविस्मरणीय संगीत अनुभव देने वाला है, क्योंकि इस साल भारत के दो सबसे बड़े संगीत सितारे - अरमान मलिक (25 दिसंबर) और सोनू निगम (27 दिसंबर) अपनी लाइव प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम की शोभी बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


मूड इंडिगो 2024 का यह 54वां संस्करण 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें टैलेंट, मनोरंजन और रचनात्मकता का शानदार उत्सव देखने को मिलेगा। और सबसे खास बात - यह सब कॉलेज के छात्रों के लिए बिल्कुल मुफ्त है। इस कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है।

मूड इंडिगो, एशिया का सबसे बड़ा कॉलेड सांस्कृतिक महोत्सव है, जिसकी विरासत अतुलनीय है। यह महोत्सव हर साल 1,54,000 से अधिक छात्रों और 4,000+ कॉलेजों के प्रतिनिधियों को आकर्षित करता है। यह विभिन्न संस्कृतियों और रचनात्मकताओं का संगम है, जहां 240 से अधिक कार्यक्रम हर किसी की रुचि का ध्यान रखते हैं।

विज्ञापन

पिछले वर्ष इन हस्तियों ने की थी शिरकत

पिछले वर्षों में इस महोत्सव ने अभिषेक बच्चन, आमिर खान, पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े सितारों और पिंक स्वेट्स और पोरक्यूपाइन ट्री जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का स्वागत किया है।

अरमान मलिक - फोटो : Amar Ujala

महोत्सव की खासियत

इस महोत्सव की खासियत इसके शानदार कॉन्सर्ट हैं, जो चार दिनों तक विविध शैलियों के संगीत से सजे रहते हैं।
  • फ्यूजन नाइट में कैलाश खेर, पापोन, शान और जगजीत सिंह जैसे दिग्गजों ने अपनी आत्मीय धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।
  • इंटरनेशनल नाइट में पिंक स्वेट्स, सिंपल प्लान और मैजिक! जैसे वैश्विक सितारों ने भारतीय मंच पर धमाल मचाया है।
  • ईडीएम नाइट इलेक्ट्रॉनिक संगीत प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, जिसमें सैंडर वैन डूर्न, जे शॉन, तुंगेवाग और न्यूक्लिया जैसे कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी है।
  • लोकप्रिय नाइट बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों जैसे अमित त्रिवेदी, मोहित चौहान, प्रीतम, विशाल-शेखर और शंकर-एहसान-लॉय से सजी होती है।

इस बार, दो यादगार रातों पर सभी की निगाहें हैं। अरमान मलिक, जो बोल दो ना जरा और यू जैसे हिट गानों के लिए मशहूर हैं, 25 दिसंबर को यूफॉनिक नाइट में अपनी मधुर आवाज और करिश्माई उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीतेंगे। वहीं, सोनू निगम, जो दशकों से अपने सुरमयी गानों के लिए प्रसिद्ध हैं, 27 दिसंबर को पॉपुलर नाइट की हेडलाइन परफॉर्मेंस देंगे। उनका यह शानदार प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।
विज्ञापन

मुफ्त में उठाएं कार्यक्रम का लुफ्त

मूड इंडिगो सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं है। यह अद्वितीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और युवा भावना का जश्न मनाने का एक केंद्र है। प्रतियोगिताओं, वर्कशॉप्स, प्रेरणादायक टॉक्स और विविध सांस्कृतिक अनुभवों से भरपूर, यह महोत्सव हर कोने में ऊर्जा से सराबोर रहता है। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से मुफ्त है, जिससे यह सबके लिए सुलभ बनता है और एक अनूठा सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है।

यह इतिहास का हिस्सा बनने, संगीत और कला का जश्न मनाने और यादगार पल बनाने का मौका है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए www.moodi.org पर जाएं। मुंबई में साल के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें