पात्रता मानदंड
आईआईटी बीएचयू में एमटेक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीटेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक या 10 में से 6.0 का सीजीपीए अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों के पास मान्य गेट स्कोर भी होना चाहिए। हालांकि, जिन उम्मीदवारों का सीजीपीए 8.0 या उससे अधिक है, उन्हें GATE स्कोर की आवश्यकता नहीं होगी और उनका चयन प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर के आधार पर किया जाएगा और सीओएपी द्वारा आयोजित केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सीटों का आवंटन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी प्रवेश स्थिति की जानकारी के लिए निर्धारित सीट आवंटन तिथियों पर COAP पोर्टल की जांच करनी होगी। जिन उम्मीदवारों का स्कोर आईटी बीएचयू एमटेक कटऑफ से ऊपर होगा, उनके प्रवेश की संभावना अधिक होगी। चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में संस्थान एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी आयोजित करेगा।
IIT BHU MTech Admission 2025: ऐसे करें आवेदन
- पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.iitbhu.ac.in पर जाएं।
- 'New Registration' विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल्स से पोर्टल में लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, GATE स्कोर आदि सही-सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, GATE स्कोरकार्ड, डिग्री प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।