फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2021: जल्द घोषित होगी परीक्षा की तिथि, आईआईटी खड़गपुर ने जारी की अधिसूचना

Sat, 26 Jun 2021 02:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करने हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की सूची जारी की है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर जल्द ही जेईई एडवांस 2021 की संशोधित तिथियां जारी कर सकता है। दरअसल आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जेईई एडवांस से संबंधित अधिसूचना जारी की है। जिसमें जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की सूची और परीक्षा के बारे में सूचना दी गई है। बता दें कि पहले जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण 7 जून से शुरू और 14 जुलाई को समाप्त होने वाला थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


यह है निर्धारित योग्यता
जेईई मेन 2021 परीक्षा में टॉप 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का कक्षा बारहवीं (या समकक्ष) में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ पास करना अनिवार्य है। उपस्थित होना चाहिए था। बता दें कि 2019 या उससे पहले कक्षा बारहवीं (या समकक्ष) परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थी जेईई (एडवांस) 2021 के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

  • महिला अभ्यर्थी - 1400 रुपये
  • एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी - 1400 रुपये
  • अन्य अभ्यर्थी - 2800 रुपये
आवेदन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता
आधिकरिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को कक्षा दसवीं की मार्कशीट/ जन्म प्रमाणपत्र और कक्षा बारहवीं की मार्कशीट की आवश्यकता होगी। वहीं एसटी, एससी, ईडब्ल्यूएस आदि वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए जाति प्रमाणपत्र जमा करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। वहीं आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सूची देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कीजिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें