IISER Counselling 2026: राउंड-वाइज एडमिशन शेड्यूल
आईआईएसईआर काउंसलिंग का पहला राउंड 24 जुलाई शाम 5 बजे से शुरू होकर 28 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड की प्रक्रिया अगस्त में आयोजित की जाएगी।
| काउंसलिंग राउंड |
तिथि और समय |
| राउंड 1 एडमिशन ऑफर |
24 जुलाई 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 1 की अंतिम तिथि |
28 जुलाई 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 2 एडमिशन ऑफर |
1 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 2 की अंतिम तिथि |
5 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 3 एडमिशन ऑफर |
10 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
| राउंड 3 की अंतिम तिथि |
13 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
समय पर सीट स्वीकार करना जरूरी
आईआईएसईआर ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे संबंधित एडमिशन विंडो के दौरान आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी सीट आवंटन स्थिति की जांच करें और सभी जरूरी औपचारिकताएं समय रहते पूरी करें। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा तक अपनी सीट स्वीकार नहीं करता है, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है और उसे अगले चरण में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।
सीट एक्सेप्टेंस फीस कितनी है?
सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को सीट कन्फर्म करने के लिए सीट स्वीकार शुल्क (SAF) जमा करना होगा।
| श्रेणी |
सीट स्वीकार शुल्क |
| सामान्य, EWS, OBC, OBC-NCL, PwD, KM, कश्मीरी पंडित और गैर-प्रवासी कश्मीरी हिंदू परिवार |
35,000 रुपये |
| SC और ST |
17,500 रुपये |
नॉन-रिफंडेबल शुल्क भी शामिल
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी सहित अन्य संबंधित श्रेणियों के लिए निर्धारित 35,000 रुपये की फीस में 10,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य प्रशासनिक शुल्क शामिल है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित 17,500 रुपये की राशि में 5,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल प्रशासनिक शुल्क शामिल है।