फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024: गेट परीक्षा की तारीखों का ऐलान, यहां देखें पंजीकरण और सिलेबस से जुड़ी पूरी जानकारी

Wed, 16 Aug 2023 01:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IISc Bangalore: आईआईएससी बैंगलोर ने गेट 2024 परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार पाठ्यक्रम को भी संशोधित किया गया है। परीक्षा की तिथि, पाठ्यक्रम, पंजीकरण की अंतिम तिथि और बाकी की जानकारी के लिए खबर को पढ़ें।
विज्ञापन
GATE 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. उम्मीदवार अपनी तैयारी तेज कर लें, क्योंकि IISC बैंगलोर ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। GATE 2024 के लिए पाठ्यक्रम को भी संशोधित किया गया है और एक नया पेपर- डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जोड़ा गया है। GATE 2024 परीक्षा की तिथि, पाठ्यक्रम, पंजीकरण की अंतिम तिथि और अन्य जानकारी खबर में आगे बताई गई है।

विज्ञापन

फरवरी में होगी परीक्षा

आईआईएससी बैंगलोर फरवरी 2024 में परीक्षा आयोजित करेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी, जो उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

गेट 2024 परीक्षा की तिथि

IISC बैंगलोर 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को GATE 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 30 पेपरों के लिए आयोजित कराई जा रही है। उम्मीदवारों को एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर में उपस्थित होने की अनुमति है। GATE 2024 शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है।

विज्ञापन

सिलेबस

GATE 2024 परीक्षा सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 65 प्रश्न होंगे, जिनमें 1 और 2 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, सभी पेपरों में 15 अंक की सामान्य योग्यता (GA) है, और बाकी पेपर संबंधित टेस्ट पेपर पाठ्यक्रम 85 अंक का होगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा में MCQ और MSQ प्रश्नों के लिए निगेटिव मार्किंग भी है। 

इस बार गेट की परीक्षा का आयोजन आईआईएससी बैंगलोर द्वारा किया जा रहा है। गेट 2024 के लिए पंजीकरण की शरुआत 24 अगस्त से होने जा रही है। उम्मीदवार सिलेबस देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें