400 से अधिक छात्रों को प्रदान किए स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रमाण पत्र
इस दौरान, वैष्णव ने 2023-24 बैच के नौ विभिन्न पाठ्यक्रमों के 400 से अधिक छात्रों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस समारोह में आईआईएमसी-नई दिल्ली और इसके पांच क्षेत्रीय परिसरों – ढेंकानाल, आइजोल, अमरावती, कोट्टायम और जम्मू के छात्रों को उनके डिप्लोमा प्रदान किए गए।
इसके अलावा, 36 उत्कृष्ट छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह आईआईएमसी का पहला दीक्षांत समारोह था, जब से इसे पिछले वर्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 'डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी' का दर्जा दिया गया था।