50 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपये तक इनाम की राशि
50 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की इनामी राशि वाले विभिन्न पुरस्कारों के विजेताओं को संबंधित कैटेगरी की जूरी ने पुरस्कृत किया। जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर सर्वप्रिया सांगवान के अलावा पल्लव जैन को एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर, संदीप रजवाड़े को रिपोर्टर ऑफ द ईयर पब्लिशिंग, अजातिका सिंह को रिपोर्टर ऑफ द ईयर ब्रॉडकास्टिंग, हर्षिता राठौर को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, आर. सम्बन को इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर पब्लिशिंग, अनुज कुमार दास को इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर ब्रॉडकास्टिंग, पंकज बोरा को ऐड पर्सन ऑफ द ईयर, आशीष शुक्ला को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। जूरी कैटेगरी में एवियन वी को पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर और काइजन को डिजिटल एजेंसी का ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।
सिमरत गुलाटी ने की समारोह की अध्यक्षता
समारोह की अध्यक्षता इमका अध्यक्ष सिमरत गुलाटी ने की, जिसे इमका अवॉर्ड के ऑडिटर राजेश कालरा, संयोजिक स्नेहा भट्टाचार्जी, महासचिव दीक्षा सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनिमेष विश्वास, कनेक्शन्स मीट के मुख्य आयोजक प्रेम प्रकाश, ग्लोबल मीट संयोजक राजेश कुमार, चैप्टर मीट संयोजक नीरज बाजपेई, सिल्वर जुबली बैच संयोजक अरिजित बनर्जी और स्मारिका के संपादक सुशील सिंह ने संबोधित किया।
इमका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कौशिक, सुनीला धर, प्रसाद सान्याल, कल्याण रंजन, कार्यकारी अध्यक्ष गायत्री श्रीवास्तव समेत पत्रकारिता, पीआर, विज्ञापन क्षेत्र के वरिष्ठ लोग देश भर से इस समारोह में शामिल हुए।