फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM CAT 2020: आवेदन पत्र में सुधार का मौका, यहां से लें पूरी जानकारी

Sun, 27 Sep 2020 11:27 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IIM Indore
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। बता दें, कैट को आईआईएम कैट के रूप में भी जाना जाता है। यह परीक्षा इस साल 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कैट के लिए पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 23 सितंबर, 2020 तक कर दिया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि करेक्शन विंडो आज यानि 27 सितंबर, 2020 सुबह 10 बजे से लेकर 29 सितंबर, 2020 को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। कैट 2020, देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के  लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 

महत्वपूर्ण तिथियां :
CAT 2020 पंजीकरण की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2020
परीक्षा तिथि: 29 नवंबर, 2020
परिणाम: जनवरी 2021 (टेंटेटिव)

जरूरी जानकारी - 

  • कैट 2020 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके लिए तिथि 28 अक्टूबर, 2020 तय की गई है।
  • पूरे भारत में 156 शहरों में फैले विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में IIM 29 नवंबर, 2020 को एक कंप्यूटर-आधारित कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 (CAT 2020) आयोजित करेगा। 
  • बता दें कि CAT 2020 प्रक्रिया को COVID-19 संकट को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाना है।
  • ध्यान दें कि कैट की वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी केंद्र और राज्य सरकारों और आईआईएम द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्णयों और निर्देशों पर निर्भर है। 
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए कैट वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 
  • परिणाम जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।

 कैट 2020 के आवेदन पत्र में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को कैसे एडिट करें:

विज्ञापन
विज्ञापन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। 
  • उसके बाद 'पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन' पर क्लिक करें।
  • जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • बदलाव करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- CAT 2020: अब तीन नहीं दो घंटे की होगी परीक्षा, 23 सितंबर तक जल्द करें आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें