फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM CAT 2019 एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डाउनलोड करने की लिंक

Wed, 23 Oct 2019 05:53 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM - Indian Institute of Management) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CAT 2019) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है, वे आईआईएम कैट 2019 की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस बार आईआईएम कोझीकोड कैट का आयोजन कर रहा है। आईआईएम द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 23 अक्तूबर 2019 की शाम 5 बजे से कैट के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। डाउनलोड करने की लिंक आपको आईआईएम कैट 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। 

कब होगी परीक्षा, कितनों ने किया आवेदन

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, समय और सत्र की जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह परीक्षा 24 नवंबर 2019 को दो पालियों में होगी। इसे देश के 156 शहरों में बने 374 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : स्नातकों को मिल रही है 10 लाख तक की स्कॉलरशिप, आसानी से करें आवेदन

विज्ञापन


इस बार देशभर से कुल 2,44,169 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इससे पहले साल 2018 में 2,09,405 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि 2017 में 1,99,632 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

परीक्षा पैटर्न

भारतीय प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली यह परीक्षा कुल 180 मिनट की होगी। सवाल तीन अलग-अलग सेक्शंस में पूछे जाएंगे। हर सेक्शन के सवालों के जवाब देने के लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय मिलेगा। ये तीन सेक्शन होंगे-

  • वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
  • डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग
  • क्वांटिटेटिव एबिलिटी

ये भी पढ़ें : Delhi University: डीयू में बंद होगी कट ऑफ की होड़, अब इस तरह होगा प्रवेश

विज्ञापन

 

कैट के स्कोर के आधार पर छात्रों को देश के विभिन्न आईआईएम में चल रहे मैनेजमेंट कोर्सेज में से किसी एक में दाखिले का मौका मिलेगा। इसके लिए आईआईएम कटऑफ जारी करेंगे। कैट 2019 का स्कोर 31 दिसंबर 2020 तक आईआईएम में दाखिले के लिए वैध रहेगा।

IIM CAT 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।  
IIM CAT 2019 की एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें