फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM CAT 2018: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे भरें फार्म

Wed, 08 Aug 2018 01:43 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
CAT 2018 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप ऑफिशियल वेेबसाइट iimcat.ac.in. पर लॉगिन कर सकते हैं। 25 नवंबर को कैट की परीक्षा 147 शहरों में आयोजित होगी।  रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त 2018 यानि आज से शुरू होकर 19 सितंबर 2018 को तक चेलेंगे। एडिमट कार्ड जारी करने की तारीख 24-25 अक्टूबर 2018 है।  
विज्ञापन

2 of 4
फाइल फोटो
कैट की परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1 - सबसे पहले CAT की ऑफिशियल वेबसाइट  iimcat.ac.in. पर लॉगिन करें।
स्टेप 2 - उसके बाद non-IIM Institutions for CAT 2018 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - उसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
स्टेप 4- एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स दर्ज करें। साथ ही अपने हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके भेजें।
स्टेप 5- आईआईएम कोलकाता के प्रवेश कार्यालय में अपना आवेदन पत्र और एमओयू की हार्ड कॉपी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भेजें।



 
विज्ञापन

3 of 4
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
कैट 2018 के लिए समान्य उम्मीदवार को 50 फीसदी और एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 45 फीसदी के साथ बैचलर्स डिग्री होनी अनिवार्य है। बता दें कि जो उम्मीदवार अभी फाइनल ईयर में हैं या अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।

मुख्य जानकारी
पता - सीएटी सेंटर, सी / ओ प्रवेश कार्यालय, भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता, डायमंड हार्बर रोड, कोलकाता 700 104
कैट सेंटर ( हेल्प डेस्क नंबर) - 033-24679178/24678300 (Extn 1102/1103)
Email: cat2018@iimcal.ac.in
रजिस्ट्रेशन फीस- उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
फाइल फोटो
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे दिए जाएंगे। प्रश्न पत्र तीन भागों में होंगे-
1) वर्बल एबिलिटी और कंप्रीहेंशन - 60 मिनट
2) डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग - 60 मिनट
3) क्वांटिटेटिव एबिलिटी - 60 मिनट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें