24 नवंबर को होगी परीक्षा
गौरतलब है कि इस बार की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार अपनी तैयारी को दिशा देने और अब तक की अपनी तैयारी का मूल्यांकन और उसे मजबूत करने के लिए मॉक टेस्ट का सहारा ले सकते हैं।
About CAT Exam: कॉमन एडमिशन टेस्ट के बारे में
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) भारत के प्रमुख भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। यह एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षा है, जो उम्मीदवारों को देशभर के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में MBA (मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) और अन्य स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
CAT 2024 का महत्व
उम्मीदवार CAT के आधिकारिक मॉक टेस्ट का अभ्यास करके परीक्षा के पाठ्यक्रम, प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा के प्रारूप से परिचित हो सकते हैं। यह मॉक टेस्ट वास्तविक परीक्षा के प्रश्नों से मिलते-जुलते होते हैं, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा का वास्तविक अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलती है।
CAT Mock Test 2024: उत्तर देने की प्रक्रिया
मॉक टेस्ट के दौरान, उम्मीदवारों को कुछ विशेष विकल्पों का उपयोग करना होगा, जैसे:
- सहेजें और अगला (Save & Next): उम्मीदवारों को दिए गए प्रश्न का उत्तर चुनकर उसे सहेजने के बाद अगले प्रश्न पर जाने का विकल्प होगा।
- उत्तर मिटाएं (Clear Response): यदि उम्मीदवार ने कोई गलत उत्तर दिया है या किसी कारणवश उत्तर बदलना चाहते हैं, तो वे उसे हटाकर नया उत्तर दे सकते हैं।
- समीक्षा और अगले के लिए चिह्नित करें (Mark for Review and Next): यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर देने में अनिश्चित हैं, तो वे उस प्रश्न को 'समीक्षा के लिए चिह्नित' कर सकते हैं और बाद में उस पर वापस आकर उत्तर दे सकते हैं।
CAT 2024 Exam Pattern
परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:
- पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
- तीसरी शिफ्ट: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक
परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी, जिसमें कुल तीन खंड होंगे:
- मौखिक क्षमता और पढ़ने की समझ (VARC)
- डेटा व्याख्या और तार्किक तर्क (DILR)
- मात्रात्मक योग्यता (QA)
अंकन प्रक्रिया
कैट परीक्षा के पेपर में कुल 66 प्रश्न होंगे। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक मिलेंगे। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। हालांकि, यदि कोई उत्तर अनुत्तरित छोड़ दिया जाता है, तो उसके लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।