फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: दृष्टिबाधितों के लिए रास्ता खोजने की राह आसान बनाएगा आईआईआईटी दिल्ली, कौन सी तकनीक करेगा विकसित?

Thu, 12 Nov 2026 09:19 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

  • आईआईआईटी दिल्ली के इस शोध का नाम 'पाथसेंस' प्रोजेक्ट है।
  • शोधकर्ता एक अनोखी ऑडियो तकनीक पर काम कर रहे हैं।
  • यह दृष्टिबाधितों को बिना किसी की मदद के बड़े अस्पतालों और इमारतों में खुद रास्ता ढूंढने में सक्षम बनाएगी।
विज्ञापन
IIIT Delhi to Develop Audio-AR Tech - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दृष्टिबाधित और कम दृष्टि वाले लोगों के लिए बड़े भवनों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रास्ता ढूंढने की राह को आसान बनाया जाएगा। इसके लिए आईआईआईटी दिल्ली के शोधकर्ता ध्वनि आधारित संवर्धित वास्तविकता (ऑडियो ऑग्मेंटेड रियलिटी) तकनीक विकसित करने की दिशा में शोध करेंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में संस्थान के दो शिक्षकों डॉ. ऋचा गुप्ता और डॉ. अनमोल श्रीवास्तव को क्वालकॉम एक्सआर यूनिवर्सिटी रिसर्च ग्रांट-2026 के तहत करीब 62 लाख रुपये का अनुदान मिला है। डॉ. ऋचा गुप्ता मुख्य शोधकर्ता (पीआई) और डॉ. अनमोल श्रीवास्तव सह-शोधकर्ता होंगी।

क्या है आईआईआईटी दिल्ली का पाथसेंस प्रोजेक्ट?

इस तकनीक को विकसित करने के लिए तीन साल तक शोध होगा। इस परियोजना का नाम पाथसेंस रखा गया है। इसके तहत ध्वनि आधारित संवर्धित वास्तविकता तकनीक विकसित करने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों को बिना किसी की मदद के बड़े इनडोर स्थानों में रास्ता पहचानने और अपनी मंजिल तक पहुंचने में सक्षम बनाना है।

शोध के दौरान यह समझने का प्रयास भी किया जाएगा कि दृष्टिबाधित लोग आसपास के वातावरण को बिना देखे किस तरह समझते हैं। साथ ही ध्वनि और अन्य गैर-दृश्य संकेतों के माध्यम से उन्हें किसी भवन या स्थान की बनावट और रास्तों की जानकारी किस तरह दी जा सकती है।

विज्ञापन


डॉ. ऋचा गुप्ता ने कहा कि बड़े भवनों में रास्ता ढूंढना दृष्टिबाधित लोगों के लिए कई चुनौतियां पैदा करता है। डॉ. अनमोल श्रीवास्तव ने कहा कि शोध का उद्देश्य केवल रास्ता बताना नहीं, बल्कि लोगों को उस स्थान की पूरी बनावट समझने में मदद करना है, जहां वे चल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें