फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFT 2023: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान परीक्षा पंजीकरण की बढ़ाई गई समय सीमा, अब 24 नवंबर तक करें आवेदन

Tue, 15 Nov 2022 11:58 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

IIFT 2023: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान परीक्षा पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 24 नवंबर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIFT 2023 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( National Testing Agency) ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade) परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 24 नवंबर तक आईआईएफटी 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पहले यह 14 नवंबर को समाप्त हो रही थी। आईआईएफटी पंजीकरण की प्रक्रिया 30 सितंबर 2022 को शुरू की गई थी।  जो उम्मीदवार IIFT 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट- iift.nta.nic.in पर जाकर IIFT आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें उन्होंने कहा है कि "उम्मीदवारों से प्राप्त अनुरोधों के अनुसार एमबीए (आईबी) 2023-25 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा और उम्मीदवारों द्वारा बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 

इतना शुल्क करना होगा जमा

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईएफटी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in पर जा
कर पंजीकरण कर सकते हैं। IIFT आवेदन की अंतिम तिथि के साथ, अधिकारियों ने IIFT आवेदन पत्र सुधार विंडो तिथियों को भी संशोधित किया है। आईआईएफटी आवेदन पत्र भरने के समय, उम्मीदवारों को 2,500 रुपये (सामान्य / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए) और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी / एसटी / पीएच) के लिए 1,250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को शैक्षणिक विवरण प्रदान करने और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता होगी।

IIFT 2023 : महत्वपूर्ण संसोधित तिथियां

 कार्यक्रम  अंतिम तिथि (पहले)  संशोधित अंतिम तिथि
आईआईएफटी 2023 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  14 नवंबर, 2022 (शाम 5:00 बजे तक)  24 नवंबर, 2022 (शाम 5:00 बजे तक)
आईआईएफटी ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2022 (रात 11:50 बजे तक) 24 नवंबर, 2022 (रात 11:50 बजे तक)
आईआईएफटी 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 16 से 20 नवंबर, 2022 26 से 30 नवंबर 2022
आईआईएफटी 2023 परीक्षा तिथि   18 दिसंबर, 2022

ऐसे भरें आईआईएफटी 2023 आवेदन पत्र 

IIFT 2023 आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर सकते हैं। 

  • आईआईएफटी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब "आईआईएफटी एमबीए (आईबी) 2023-25 (केवल भारतीय उम्मीदवारों के लिए) के लिए आवेदन करें" पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल पते का उपयोग करके आईआईएफटी 2023 के लिए पंजीकरण करें।
  • खोले गए नए पृष्ठ पर अब IIFT 2023 आवेदन पत्र में सभी पूछे गए विवरण दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • IIFT 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक पुष्टिकरण मेल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें