फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU July Admission 2022: इग्नू में जुलाई सत्र के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, ऐसे कैसे करें आवेदन

Mon, 07 Nov 2022 10:38 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU July Admission 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के जुलाई सत्र 2022 के लिए एडमिशन करने की आज यानी 7 नवंबर आखिरी तारीख है। 
विज्ञापन
ignou - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) आज 7 नवंबर को यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए नए प्रवेश की प्रक्रिया को बंद कर देगा। इग्नू पंजीकरण 2022 ऑनलाइन और ओडीएल दोनों मोड के लिए बंद कर दिया जाएगा, जबकि प्रमाणपत्र और सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण पहले से ही बंद है। उम्मीदवार जो इग्नू पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ignou.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

IGNOU July Admission 2022: ऑनलाइन मोड में पंजीकरण शुल्क करें जमा
उम्मीदवारों को इग्नू पंजीकरण फॉर्म 2022 भरने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन मोड में पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। 'यदि आप पहली बार आवेदक हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली के होमपेज पर उपलब्ध कार्यक्रम टैब पर क्लिक करें और कार्यक्रम का चयन करें और पात्रता मानदंड, शुल्क विवरण, अवधि आदि सहित कार्यक्रम के विवरण को ध्यान से पढ़ें।

IGNOU July Admission 2022: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 
इग्नू के ऑनलाइन मोड पाठ्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को - ignuiop.samarth.edu.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहीं इग्नू के ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस मोड (ODL Mode) के पाठ्यक्रम के लिए छात्रों को ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि कोई हो), और बीपीएल सर्टिफिकेट (यदि कोई हो) की स्कैन की गई फोटो को अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

IGNOU July Admission 2022: ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट- ignou.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद ऑनलाइन पाठ्यक्रम या फिर ओडीएल पाठ्यक्रम के रजिस्ट्रशन लिंक का क्लिक करें।
  • एडमिशन लिंक पर क्लिक करें और अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल क्रिएट करें।
  • इसके बाद आप लॉगइन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरना शुरू करें और मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भरें।
  • सभी आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अंत में मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें