फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU दे रहा है फारसी भाषा कोर्स में सर्टिफिकेट पाने का मौका, आज ही करें आवेदन

Tue, 13 Aug 2019 09:31 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) जुलाई सत्र से पर्शियन भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर रही है। इस कोर्स में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ फारसी संस्कृति के बारे में भी बताया जाएगा। पहला बैच दिल्ली-1, नोएडा, लखनऊ, श्रीनगर, कोलकाता, पटना, हैदराबाद के क्षेत्रीय सेंटर पर चलेगा।

विज्ञापन


इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, स्कूल ऑफ फॉरेन लैंग्वेज (एसओएफएल) ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) से सर्टिफिकेट इन पर्शियन लैंग्वेज की पढ़ाई कराएगा। कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी व पर्शियन होगा। 16 क्रेडिट और छह महीने के कोर्स को पूरा करने की समय सीमा दो साल रहेगी। इग्नू इस सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला जुलाई और जनवरी सत्र दोनों में करेगा। फीस 1800 रुपये रहेगी। 

दाखिले का आज आखिरी मौका-
इग्नू से जुलाई सत्र में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में दाखिले के लिए मंगलवार को आवेदन का आखिरी मौका है। विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जुलाई सत्र में पढ़ाए जाने वाले डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की जानकारी अपलोड है। इसके अलावा जो विद्यार्थी पहले से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें भी दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। पुराने छात्र-छात्राओं के लिए भी 14 अगस्त रि-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं राष्ट्रगान 'जन गण मन' से जुड़ी ये कुछ जरूरी बातें

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें