फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU TEE June 2025: इग्नू टीईई जून सत्र के लिए आवेदन शुरू, अप्रैल में इस तारीख तक करें पंजीकरण

Sat, 15 Mar 2025 05:00 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU TEE June 2025 Registration: इग्नू ने जून टीईई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IGNOU TEE June 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU TEE June 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू जून टर्म-एंड परीक्षा (TEE) 2025 परीक्षा आवेदन पत्र जारी कर दी है। इसके लिए पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in के माध्यम से इग्नू टीईई  जून 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इग्नू टीईई जून 2025 सत्र की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट के अनुसार, ओडीएल और पेन और पेपर, सीबीटी मोड में ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय की इयू टर्म-एंड परीक्षाएं 2 से 11 जून तक शुरू होंगी।

एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य

इग्नू ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) आईडी बनानी होगी। यदि उम्मीदवार ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके ग्रेड और अंक डिजिलॉकर या एबीसी पोर्टल पर दिखाई नहीं देंगे। इससे उनके परिणाम की घोषणा भी प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र IGNOU समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in के माध्यम से भरना होगा। यदि छात्र पहले से पंजीकृत हैं, तो वे अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इग्नू टीईई जून 2025 के लिए प्रत्येक थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा का शुल्क 200 रुपये प्रति विषय निर्धारित किया गया है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने पर 1,100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। उम्मीदवार पंजीकरण शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग (केवल HDFC या IDBI बैंक के माध्यम से) कर सकते हैं। बिना आवेदन पत्र जमा किए किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टीईई जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। विश्वविद्यालय उनकी प्राथमिकता के अनुसार केंद्र आवंटित करने की कोशिश करेगा। हालांकि, यदि किसी केंद्र में सीटें भर जाती हैं, तो उम्मीदवारों को उसी क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत निकटतम या वैकल्पिक परीक्षा केंद्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें