फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: टीईई जून 2021 के असाइनमेंट जमा करने की तारीख बढ़ी

Wed, 31 Mar 2021 05:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू टीईई जून 2021 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जून टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक आगे बढ़ा दी गई है। इसे लेकर सूचना इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अब अपना असाइनमेंट 30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। वहीं, री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज यानी 31 मार्च तक है। जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। अभ्यर्थी दो व तीन वर्ष के सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम के लिए भी री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

15 जून से होंगी यूजी और पीजी की परीक्षाएं
इग्नू की यूजी/पीजी परीक्षाएं 15 जून से होंगी। ये परीक्षाएं 15 जून से शुरू होकर 19 जून को खत्म  होंगी। यूजी और पीजी परीक्षाएं दो सत्रो में होंगी। सुबह के सत्र की परीक्षा दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा विचाराधीन सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं के साथ आयोजित की जाएगी। परीक्षा के संचालन के दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी और अन्य उपाय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें