इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रबंधन कार्यक्रमों (एमबीए व स्पेशलाइज्ड पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स) एवं एमबीए (बैंकिंग एंड फाइनेंस) के छात्रों के लिए पंजीकरण की वैधता को जून के टर्म एंड परीक्षा से लेकर दिसंबर के टर्म एंड परीक्षा तक पूरा करने की अनुमति के साथ बढ़ा दिया है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रबंधन कार्यक्रमों (एमबीए व स्पेशलाइज्ड पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स) एवं एमबीए (बैंकिंग एंड फाइनेंस) के छात्रों के लिए पंजीकरण की वैधता को जून के टर्म एंड परीक्षा से लेकर दिसंबर के टर्म एंड परीक्षा तक पूरा करने की अनुमति के साथ बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए रजिस्ट्रेशन वैलिडिटी को बढ़ाया है। इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। दिसंबर तक छात्रों को अपने पहले से पंजीकृत पाठ्यक्रमों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन वैलिडिटी को बढ़ाया है।
पंजीकृत छात्र जिन्होंने पहले ही अपने पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण किया है, लेकिन जून की टर्म एंड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें दिसंबर टीईई परीक्षा में बैठने का एक अतिरिक्त मौका दिया जाएगा। जून टर्म एंड परीक्षा कोविड के कारण अब अगस्त में होंगी।
जो अभ्यर्थी पहले से ही प्रबंधन कार्यक्रम (एमबीए और विशेष पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम) और एमबीए (बैंकिंग और वित्त) के लिए पंजीकृत हैं, उन्हें वैधता अवधि के दौरान नए बचे हुए पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए इग्नू जून 2021 टर्म एंड परीक्षा (टीईई) बैकलॉग के साथ 3 अगस्त से आयोजित की जाएगी। इसी तरह पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी), डिप्लोमा, पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट परीक्षाएं भी 3 अगस्त से शुरू होंगी।