फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU TEE exam: विलंब शुल्क के साथ 25 नवंबर तक आवेदन का मौका, इतनी देनी होगी फीस

Mon, 21 Nov 2022 02:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

IGNOU December TEE 2022 Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) में 25 नवंबर तक इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
ignou admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU December TEE 2022 Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) में 25 नवंबर तक इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार 25 नवंबर तक परीक्षा के लिए 1100 रुपये विलंब शुल्क और 200 रुपये प्रति कोर्स के साथ आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा संभावित रूप से दो दिसंबर 2022 को शुरू होगी और पांच जनवरी 2023 को समाप्त होगी।

विज्ञापन

इससे पहले 15 नवंबर थी आवेदन की तारीख 
छात्रों के लिए हॉल टिकट विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ignou.ac.in) पर  परीक्षा की शुरुआत से लगभग सात से 10 दिन पहले अपलोड किए जाएंगे। इससे पहले इग्नू परीक्षा फॉर्म 2022 को विलंब शुल्क 1100 रुपये के साथ ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर सुबह 12:00 बजे तक थी। लेट फीस के साथ दो सौ रुपये प्रति प्रोग्राम देना था।

 IGNOU December TEE 2022 Exam:ऐसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर December TEE 2022 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉग-इन विवरण दर्ज करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन

इग्नू December TEE 2022 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। यानी सुबह के सत्र में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और शाम के सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। हालांकि, प्रत्येक परीक्षा की वास्तविक अवधि प्रश्न पत्र पर दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें