इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जून टर्म एंड 2018 के परिणाम के साथ बीसीए, एमसीए, एमपी, एमपीबी(बेंकिंग एंड फाइनेंस), बीडीपी, बीए, बीकॉम, बीएससी, एएसएसओ प्रोग्राम के ग्रेड कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जून में होने वाली इस परीक्षा में स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट IGNOU की ऑफिशियल बेवसाइट www.ignou.ac.in पर चेक कर सकते हैं। साथ ही छात्र अपनी स्टूडेंट्स प्रोफाइल से भी लॉगिन कर रिजल्ट देख सकते हैं।
एेसे चेक करें अपना रिजल्ट
स्टेप 1 - सबसे पहले IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट
www.ignou.ac.in पर लॉगिन करें।
स्टेप 2 - होम पेज पर Term end result and grade card june 2018 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - उसके बाग खुले पेज पर june 2018 examination result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5 - सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 6 - आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।