असाइनमेंट कैसे करें सबमिट?
छात्र अपने असाइनमेंट जमा करने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
अभ्यर्थी अपने अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं, जो क्षेत्रीय केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार होना चाहिए। असाइनमेंट पर अपनी संपर्क जानकारी जैसे कार्यक्रम कोड, पाठ्यक्रम कोड, नामांकन संख्या, ईमेल और फोन नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य है।
यदि क्षेत्रीय केंद्र के निर्देशों के अनुसार केवल हार्ड कॉपी स्वीकार की जा रही है, तो हस्तलिखित और हस्ताक्षरित असाइनमेंट दिए गए पते पर भेजें। वहीं, यदि सॉफ्ट कॉपी मान्य है, तो असाइनमेंट पर हस्ताक्षर कर उसे स्कैन करें और फिर सबमिट करें। यदि आपने अपने क्षेत्रीय केंद्र (RC) के रूप में SOGDS को चुना है, तो असाइनमेंट को sogds@ignou.ac.in पर मेल करें।
प्रत्येक कोर्स के असाइनमेंट को एकल दस्तावेज के रूप में जमा करें। ध्यान रखें कि अलग-अलग पृष्ठ सबमिट न करें और दो कोर्स के असाइनमेंट को एक ही दस्तावेज में संयोजित न करें।
20 अप्रैल तक करें टर्म-एंड परीक्षाओं के लिए आवेदन
छात्र 20 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाकर बिना किसी विलंब शुल्क के टर्म-एंड परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, 27 अप्रैल तक 1,100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने होगा।