फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU July Session: आवेदन के लिए फिर बढ़ी अंतिम तिथि, अब 15 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 01 Nov 2020 05:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इग्नू जुलाई 2020 सत्र
विज्ञापन

IGNOU July 2020 Session: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2020 सत्र के लिए दाखिले की तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह एक अच्छा मौका है। आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक खबर में आगे दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इग्नू ने स्नातक, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 नवंबर, 2020 तक कर दिया है। अब छात्र 15 नवंबर तक अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें। याद दिला दें कि इससे पहले भी इग्नू ने आवेदन की अंतिम तारीख में बदलाव किया था। पहले छात्रों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 31 अक्तूबर तक किया गया था। अब एक बार फिर यह तिथि में बदलाव हुए हैं। 

IGNOU July 2020 Session: ऐसे करें आवेदन - 

विज्ञापन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर आपको पंजीकरण लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें।
- पंजीकरण के बाद वापस लॉग इन पर जाएं और उसके बाद आगे की प्रकिया पूरी करें।
- आखिर में पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- इस तरह आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

IGNOU July 2020 Session: आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें