फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU: जनवरी सत्र के ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन मौका

Fri, 03 Apr 2026 07:30 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU January 2026 Admission: इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के ओडीएल और ऑनलाइन कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। पहले अंतिम तिथि 30 मार्च थी। यह सुविधा नए आवेदकों के लिए है, जबकि सर्टिफिकेट और सेमेस्टर कोर्स इसमें शामिल नहीं हैं।
 
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित थी।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार ODL कार्यक्रमों के लिए ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन कोर्स के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

किन कोर्स पर लागू है यह बढ़ी हुई तिथि?

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह विस्तार केवल नए आवेदकों पर लागू होगा। हालांकि, सर्टिफिकेट कोर्स और सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों पर यह छूट लागू नहीं होगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जिनमें स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर (100 KB से कम), शैक्षणिक प्रमाणपत्र (200 KB के भीतर), अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए श्रेणी प्रमाणपत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

IGNOU ODL Registration 2026: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें। इसके बाद New Registration विकल्प पर क्लिक कर अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें। इसमें व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें और अपनी पसंद के कोर्स का चयन करें। अंत में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें