IGNOU Admissions 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) ने जुलाई 2022 सत्र के लिए पंजीकरण तारीख आज एक बार फिर बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार जुलाई 2022 सत्र परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास अब इग्नू जुलाई 2022 सत्र के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय है।
बता दें कि ऑनलाइन और ओडीएल मोड (प्रमाण पत्र और सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रम को छोड़कर) दोनों के लिए पीजी और यूजी कार्यक्रम के लिए नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2022 तक बढ़ा दी गई है।
ऐसे करें इग्नू में आवेदन
- सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- जुलाई 2022 सत्र के नए प्रवेश के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- पसंदीदा ऑनलाइन और ओडीएल (डिस्टेंस) कार्यक्रमों के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आप इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट रख लें।
पहले भी बढ़ाई जा चुकी हैं तारीखें
इग्नू ने जुलाई प्रवेश 2022 पंजीकरण को भी पहले कई मौकों पर बढ़ाया था। आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर को बंद होने वाली थी, जिसे पहले 10 अक्तूबर तक और फिर आगे 20 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद 27 अक्तूबर की गई थी। उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आयु प्रमाण, प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां लाना आवश्यक है। साथ ही बीपीएल प्रमाण पत्र की कॉपी यदि कोई हो।