फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब NTA कराएगी IGNOU के एंट्रेंस टेस्ट, जानें कैसे करना होगा आवेदन

Thu, 13 Jun 2019 11:57 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगी। देखा जाए तो NTA ने अभी तक नीट, आईसीएआर एआईईई, जेईई मेन, यूजीसी नेट और जेएनयू में प्रवेश परीक्षा को आयोजित कराया है। वहीं अब IGNOU MBA में प्रवेश के लिए ओपनमैट और जनवरी 2020 के B.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा 27 जुलाई, 2019 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें की NTA अब IGNOU के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगी।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। वहीं, अब अभ्यर्थियों द्वारा हार्ड कॉपी में आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र भरने के लिए वे एनटीए की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उम्मीदवारों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 01 जुलाई, 2019 है। प्रवेश परीक्षा लगभग 100 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन



NTA की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए करें यहां क्लिक।

IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए करें यहां क्लिक।  


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें