फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU TEE Exam: इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क के साथ जमा करने का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Fri, 25 Nov 2022 02:39 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

IGNOU December TEE 2022 Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) में इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म जमा करने का आज (25 नवंबर) आखिरी दिन है।
विज्ञापन
ignou - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU December TEE 2022 Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) में इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म लेट फीस के साथ जमा करने का आज (25 नवंबर) आखिरी दिन है। उम्मीदवार 25 नवंबर तक परीक्षा के लिए 1100 रुपये विलंब शुल्क और 200 रुपये प्रति कोर्स के साथ आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा संभावित रूप से दो दिसंबर 2022 को शुरू होगी और पांच जनवरी 2023 को समाप्त होगी। बिना विलंब शुल्क के दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म विंडो 15 नवंबर को बंद कर दी गई थी। जिसे 25 नवंबर 2022 तक विलंब शुल्क के साथ खोला गया है। उम्मीदवारों को 1,100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 200 रुपये प्रति कोर्स (थ्योरी कोर्स और प्रैक्टिकल / लैब कोर्स) का भुगतान करना होगा।

 

विज्ञापन

IGNOU December TEE 2022 Exam:ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर December TEE 2022 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉग-इन विवरण दर्ज करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

 

विज्ञापन

दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा

इग्नू December TEE 2022 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। यानी सुबह के सत्र में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और शाम के सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। हालांकि, प्रत्येक परीक्षा की वास्तविक अवधि प्रश्न पत्र पर दर्ज होगी। इग्नू ने 21 नवंबर, 2022 को बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड), डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) और बैचलर ऑफ साइंस नर्सिंग (बीएससी) प्रवेश आवेदन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें