फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU TEE Result: इग्नू ने दिसंबर सत्र के लिए टीईई का रिजल्ट किया जारी, यहां से डाउनलोड करें ग्रेड कार्ड

Sat, 11 Jan 2025 08:29 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU TEE December Result 2024 Out: इग्नू ने दिसंबर सत्र के लिए टीईई का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
IGNOU June TEE Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU TEE December Result 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर सत्र के लिए टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) का रिजल्ट जारी कर दिया है, जो छात्र इग्नू टीईई दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (ignou.ac.in) के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इग्नू टीईई ग्रेड कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने नामांकन संख्या की आवश्यकता होगी। इग्नू वर्ष में दो बार इग्नू टर्म एंड परीक्षा आयोजित करता है।

विज्ञापन

इग्नू ग्रेड कार्ड डिटेल्स

छात्र टर्म एंड रिजल्ट के साथ इग्नू ग्रेड कार्ड भी देख सकते हैं। इग्नू रिजल्ट दिसंबर 2024 ग्रेड कार्ड में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, प्राप्त अधिकतम अंक, कुल अंक और परीक्षाओं में प्राप्त रैंक के बारे में विवरण होता है।

इस दिन हुई परीक्षा

इग्नू परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को अगले सेमेस्टर के लिए उनके कार्यक्रम में आगे बढ़ाया जाएगा। पंजीकृत छात्रों के लिए इग्नू दिसंबर टीईई 2024 परीक्षा 2 दिसंबर से 9 जनवरी तक आयोजित की गई थी।

इग्नू दिसंबर टीईई एडमिट कार्ड 2024 विश्वविद्यालय द्वारा 12 नवंबर को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया गया था। 

विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in/login.aspx पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपना एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
  • अब इग्नू दिसंबर टीईई रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें