एडमिट कार्ड में शामिल महत्वपूर्ण जानकारी
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा केंद्र कोड और पूरा पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी सही हो, क्योंकि किसी भी त्रुटि की स्थिति में परीक्षा केंद्र में परेशानी हो सकती है।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- अब "IGNOU बीएड / बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा हॉल टिकट 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट निकाल लें।