फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Admission 2025: इग्नू में जुलाई सत्र के लिए दोबारा बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

Fri, 01 Aug 2025 11:35 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2025 सत्र के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिले की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छात्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। IGNOU द्वारा डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा जैसे कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं, जिनमें अब इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू में साल में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया चलाई जाती है। जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब छात्र 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग मोड से दाखिला ले सकते हैं।

300 से ज्यादा कोर्स में एडमिशन का मौका

इग्नू जुलाई 2025 सत्र में छात्रों को 300 से अधिक कोर्सेस में दाखिला लेने का सुनहरा अवसर दे रही है। इनमें 48 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे B.A., B.Com., BBA) और 75 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे M.A., M.Sc., MBA) शामिल हैं। इसके साथ ही डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स की भी विस्तृत श्रृंखला मौजूद है।

स्किल-बेस्ड और रोजगारपरक कोर्स की भी सुविधा

इग्नू केवल डिग्री आधारित कोर्सेस ही नहीं, बल्कि कौशल विकास और रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रमों की भी पेशकश कर रही है। जैसे कि बी कीपिंग (मधुमक्खी पालन), ऑर्गेनिक खेती, और अन्य प्रैक्टिकल सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स, जो विशेष रूप से स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये कोर्स ओडीएल और ऑनलाइन दोनों मोड में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    सबसे पहले ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।

  2. New Registration करें 

    • "New Registration" पर क्लिक करें।

    • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।

  3. एप्लिकेशन फॉर्म भरें:

    • कोर्स का चयन करें (ODL या Online Mode में)

    • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, एड्रेस, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन आदि भरें।

  4. दस्तावेज अपलोड करें:

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • सिग्नेचर

    • मार्कशीट (10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन अनुसार)

    • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि)

  5. एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें:

    • ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से फीस भरें।

  6. फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें:

    • आवेदन की पुष्टि करें।

    • सबमिट करने के बाद रसीद डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें