इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क ऑनलाइन सबमिट करने का विकल्प दिया है। इसके लिए लिंक भी एक्टिवेट हो गया है। असाइनमेंट ऑनलाइन इसलिए सबमिट कराया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित न हो। इससे पहले तक विद्यार्थियों को अपने संबंधित शैक्षणिक केंद्रों पर असाइनमेंट हार्ड कॉपी के तौर पर जमा करना होता था। लेकिन अब ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। अभ्यर्थी 15 जून तक अपना प्रोजेक्ट वर्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड के जरिए प्रोजेक्ट वर्क जमा करते वक्त प्रपोजल प्रोफार्मा का ध्यान रखें। इसे मूल रूप में ही अप्रूव किया जाएगा और सिनोप्सिस और प्रोजेक्ट गाइड का बायो डाटा भी प्रोफार्मा के साथ होना जरूरी है। इसके साथ ही ऑरिजनल सार्टिफिकेट पर अभ्यर्थी के साइन होने जरूरी हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी पूरा नोटिस पढ़ सकते हैं।
कैसे करें प्रोजेक्ट वर्क जमा
- सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है।
- यहां आपको ऑनलाइन प्रोजेक्ट अपलोड करने का लिंक मिलेगा।
-इसे क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-यहां आप अपना प्रोजेक्ट वर्क अपलोड कर सकते हैं।
-आप पहले सभी निर्देश सही से पढ़ें और उसके बाद डॉक्यूमेंट सबमिट करें।
असाइनमेंट के साथ ही अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट टाइटल/शोध प्रबंध / इंटर्नशिप / फिल्ड कार्य के कागज भी जमा करने होंगे। प्रोग्राम कोर्ड और लर्नर का नाम के साथ ही इनरोलमेंट नंबर के साथ ही सेंटर कोर्ड की जानकारी देनी होगी। प्रोजेक्ट के साथ ही कोर्स कोर्ड भी अटैच होगा।