फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात ठीक हुए तो दिसंबर के आखिर तक खुल सकेंगे आईआईटी कैंपस

Fri, 26 Jun 2020 12:24 PM IST
ललित फुलारा सीमा शर्मा,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नई दिल्ली। देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में शैक्षणिक सत्र 2020-21 ऑनलाइन ही पढ़ाई होगी। आईआईटी की स्टैंडिंग कमेटी आईआईटी काउंसिल अक्तूबर में दोबारा कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे हालात का आकलन करेगी। यदि देश में कोरोना हालात ठीक होते हैं तो फिर दिसंबर के आखिर तक कैंपस धीरे-धीरे खोल दिए जाएंगे। यदि हालात ठीक नहीं हुए तो फिर जनवरी से शुरू होने वाला सेमेस्टर भी घर से ऑनलाइन चलेगा। हालांकि, आईआईटी बॉम्बे ने पहले ही पूरा सत्र ऑनलाइन चलाने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


सरकार द्वारा आईआईटी में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय स्टैंडिंग कमेटी आईआईटी काउंसिल का गठन किया था। इसी कमेटी ने सभी आईआईटी से बात करने के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। दूसरे व तीसरे वर्ष के छात्रों को असेसमेंट से प्रमोट नहीं किया जाएगा। बल्कि जब भी हालात ठीक होंगे और कैंपस खुलेगा, उनकी लिखित परीक्षा ली जाएगी। हालांकि, फाइनल ईयर के छात्रों का असेसमेंट से रिजल्ट तैयार हो रहा है। लेकिन यदि फाइनल ईयर के छात्र अपना ग्रेड सुधारना चाहते होंगे  तो उन्हें विकल्प मिलेगा। फाइनल ईयर के छात्रों को ऑनलाइन डिग्री मिलेगी। इसके अलावा एमटेक में इस बार सिर्फ गेट स्कोर के आधार पर दाखिला मिलेगा। इंटरव्यू नहीं होंगे।

लैब में जगह के आधार पर तय शोधार्थी आएंगे
आईआईटी कैंपस की लैब में इन दिनों कोविड-19 को लेकर कई प्रकार के शोधकार्य चल रहे हैं। इसके लिए अलग से गाइडलाइन बनाई जा रही है, ताकि लैब में जगह के आधार पर तय शोधार्थी आएंगे। इसका मकसद सामाजिक दूरी का पालन करवाना है। सबकी कोविड-19 की जांच भी होगी।
विज्ञापन

इंटरनेट की सुविधा न होने पर ही हॉस्टल में रुक सकेंगे छात्र

बीटेक, एमटेक, पीएचडी प्रोग्राम के जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा और अन्य कोई दिक्कत होगी तो उन्हें आईआईटी कैंपस के हॉस्टल में रुकने की अनुमति होगी। हालांकि, इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि उनमें से कोई बीमार या कोविड- 19 के लक्षण तो नहीं हैं। बाकायदा सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए उनके हॉस्टल रूम से ही ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी।

कैंपस में कोविड-19 जांच 600 से 800 रुपये में
आईआईटी कैंपस में कोविड-19 जांच के लिए 600 से 800 रुपये फीस निर्धारित की गई है।मानव संसाधन विकास मंत्रालय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आग्रह करेगा कि वह आईआईटी कैंपस में कोविड-19 की पूल जांच का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें