उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाले टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। ये परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। बता दें कि पहले टीईटी 28 नवंबर को होने वाला था लेकिन ऐन मौके पर पेपर लीक होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया। UPTET के रद्द होने के बाद अभ्यर्थी इसके जल्द से जल्द दोबारा आयोजन की मांग कर रहे थे। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में एक है और इस साल इसमें करीब 21 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। UPBEB इस परीक्षा को साल में एक बार आयोजित करती है। अगर आपने भी UPTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो बाकी बचे समय में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
23 जनवरी 2022 को होगा TET
UPBEB ने बताया है कि ये परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। गौरतलब है कि बोर्ड ने इस परीक्षा को एक माह के भीतर फिर से आयोजित करने की बात कही थी। हालांकि परीक्षा के लिए प्रिंटिंग प्रेस का फिर से चयन तथा परीक्षा केंद्रों को फिर से निर्धारित किया जाना था जिसमें कुछ समय लग गया। लेकिन बोर्ड ने परीक्षा को लंबे समय के लिए टाला नहीं और अभ्यर्थियों की परेशानी को खत्म करते हुए परीक्षा तारीख का ऐलान कर दिया। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
ऐसे करेंगे तैयारी तो आएंगे बढ़िया स्कोर :
UPTET 23 जनवरी को आयोजित हो रहा है तो इस तरह अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिल गया है। इस एक महीने के दौरान अभ्यर्थी अपने समय का बेहतर उपयोग करते हुए अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं। अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी के लिए बनाए गए नोट्स से फिर एक बार पूरे सिलेबस का रिवीजन कर लेना चाहिए और इसमें शामिल होने से पहले मॉक टेस्ट्स और पिछले साल के पेपर के जरिए अभ्यास जरूर करना चाहिए। साथ ही परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि अभ्यर्थी अत्यधिक तनाव न लें और शांत मन से पढ़ाई करें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।