फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI बैंक ने जारी किए परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक

Fri, 14 Jun 2019 03:26 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

IDBI बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IDBI असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव का परिणाम 2019 आज, 14 जून 2019 को जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने सहायक प्रबंधक और कार्यकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट idbi.com पर जाकर स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं। आईडीबीआई कार्यकारी ऑनलाइन परीक्षा 28 अप्रैल, 2019 को और आईडीबीआई सहायक प्रबंधक ऑनलाइन परीक्षा 17 मई, 2019 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


IDBI असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव भर्ती 2019 के तहत भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में 500 सहायक प्रबंधक और 300 बैंक कार्यकारी की भर्ती करेगा। यदि आप उन उम्मीदवारों में से एक हैं जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, तो आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

विज्ञापन

IDBI सहायक प्रबंधक और कार्यकारी परिणाम 2019 को डाउनलोड करने के चरण:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब, नए पेज पर ऊपर बाईं तरफ दिए बॉक्स पर उपलब्ध विभिन्न भर्तियों के परिणाम लिंक होंगे, (असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव) लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आपकी स्क्रीन पर परिणाम लिस्ट दिखाई देगी।
चरण 5: उस परीक्षा के 'मार्क्स ऑफ ऑनलाइन टेस्ट' के लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 6: अब अपना पंजीकरण नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें। आपका परिणाम सामने होगा। उसे डाउनलोड करें।
चरण 7: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 
 
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

आईडीबीआई असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2019 को डाउनलोड करने के यहां क्लिक करें।  

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।   

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें