दिसंबर में होगी परीक्षा
आईसीएसआई कंपनी सचिव एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा 22 से 29 दिसंबर, 2025 तक आयोजित होगी। यह परीक्षा ग्रुप 1 और ग्रुप 2 दोनों के लिए आयोजित की जाएगी और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पढ़ने और तैयारी के लिए 2:15 बजे तक का समय मिलेगा।
इतना लगेगा विलंब शुल्क
एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परीक्षा शुल्क प्रति समूह 1500 रुपये है, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए प्रति समूह 1800 रुपये है। परीक्षा फॉर्म जमा करने, परीक्षा केंद्र, समूह, माध्यम या वैकल्पिक विषय बदलने और समूह जोड़ने के लिए विलंब शुल्क 250 रुपये लगेगा। सभी शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान किए जाएंगे।