9 और 11 नवंबर को हुई थी परीक्षा
सीसीट परीक्षा साल में चार बार, जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाती है। नवंबर सत्र के लिए इसका आयोजन 9 और 11 नवंबर, 2024 को किया गया था। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए योग्यता स्थिति, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और कुल मिलाकर प्राप्त अंकों की जांच कर सकेंगे।
जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही सीएस फाउंडेशन, आईसीएआई सीए फाइनल कोर्स या आईसीएमएआई सीएमए फाइनल कोर्स परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें सीएसईईटी परीक्षा में बैठने से छूट दी गई है।
केवल एक वर्ष के लिए वैध होगास्कोरकार्ड
सीएसईईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड केवल एक वर्ष के लिए वैध होता है। उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर कार्यकारी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करना होगा, ऐसा न करने पर उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देनी पड़ सकती है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:
- आईसीएसआई एससीईईटी की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu. पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।