फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CSEET November 2024 Result: सीएसईईटी नवंबर परीक्षा का परिणाम जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Mon, 18 Nov 2024 11:22 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CSEET 2024 Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज सीएसईईटी मई 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
ICSI CSEET 2024 Result - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CSEET 2024 Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज सीएसईईटी नवंबर 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। नवंबर 2024 सत्र के लिए सीएसईईटी परिणाम आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu. पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सीएसईईटी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

9 और 11 नवंबर को हुई थी परीक्षा

सीसीट परीक्षा साल में चार बार, जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाती है। नवंबर सत्र के लिए इसका आयोजन 9 और 11 नवंबर, 2024 को किया गया था। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए योग्यता स्थिति, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और कुल मिलाकर प्राप्त अंकों की जांच कर सकेंगे।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही सीएस फाउंडेशन, आईसीएआई सीए फाइनल कोर्स या आईसीएमएआई सीएमए फाइनल कोर्स परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें सीएसईईटी परीक्षा में बैठने से छूट दी गई है।

केवल एक वर्ष के लिए वैध होगास्कोरकार्ड

सीएसईईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड केवल एक वर्ष के लिए वैध होता है। उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर कार्यकारी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करना होगा, ऐसा न करने पर उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं: 
  • आईसीएसआई एससीईईटी की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें। 
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें