इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
आईसीएसआई ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक https://tinyurl.com/2r6wd6mv पर जाना होगा। यह लिंक 29 अक्तूबर 2025 से सक्रिय रहेगा। एडमिट कार्ड देखने और प्रिंट करने के लिए क्रोम या इंटरनेट एक्सप्लोरर के नवीनतम वर्जन का उपयोग करें।

परीक्षा 8 नवंबर को
नवंबर सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 8 नवंबर को किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा साल में चार बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में आयोजित करता है। यह परीक्षा कंपनी सेक्रेटरी (CS) एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। परीक्षा में अभ्यर्थियों की एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, कम्युनिकेशन स्किल और विधिक जागरूकता की जांच की जाती है।