ICSI CSEET May 2025 Registration: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आधिकारिक तौर पर सीएसईईटी पंजीकरण मई 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई 2025 की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल (icsi.edu) के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2025 परीक्षाएं 3 मई, 2025 को आयोजित होने वाली हैं।
आईसीएसआई कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का आयोजन साल में चार बार यानी, जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में करता है। परीक्षा रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने घर या किसी भी पसंदीदा स्थान से परीक्षा दे सकेंगे।