ICSI CSEET मई 2023 परीक्षा 06 और 08 मई को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी। प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंक के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
संस्थान ने सूचित किया है कि सीएसईईटी मई 2023 का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद icsi.edu के माध्यम से साझा किया जाएगा। छात्रों को मार्कशीट की कोई फिजिकल कॉपी नहीं भेजी जाएगी।