ICSI CSEET June 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 सत्र का परिणाम 15 जुलाई को घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा 1 से 4 जून 2026 के बीच आयोजित हुई।
कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 सत्र का परिणाम 15 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परिणाम जारी होने से पहले अपने लॉगिन विवरण तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उत्तीर्ण होने के लिए कितने अंक जरूरी?
आईसीएसआई के नियमों के अनुसार, CSEET जून 2026 परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इसके साथ ही सभी विषयों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो उम्मीदवार इन दोनों शर्तों को पूरा करेंगे, उन्हें परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा।
पिछले सत्रों का प्रदर्शन
पिछले सत्रों के परिणामों पर नजर डालें तो नवंबर 2025 सत्र में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.40 रहा था। वहीं, जुलाई 2025 सत्र में 73.01 प्रतिशत और मई 2025 सत्र में 75.08 प्रतिशत उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे।